हमीरपुर में 8 मई को होने वाला ड्राइविंग टेस्ट रद्द

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी (एसडीएम) उपमंडल हमीरपुर संजीत सिंह ने जानकारी दी है कि 8 मई, 2025 को खास ग्रां, एन.आई.टी. हमीरपुर के निकट आयोजित होने वाला ड्राइविंग टेस्ट प्रशासनिक कारणों के चलते अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

संजीत सिंह ने बताया कि उक्त ड्राइविंग टेस्ट के लिए नई तिथि की सूचना शीघ्र ही प्रदान की जाएगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh