चंबा के बाद अब डीसी ऑफिस हमीरपुर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली करवाया गया डीसी ऑफिस

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

हिमाचल प्रदेश में लगातार डीसी कार्यालय को बम से उड़ने की धमकियां मिल के माध्यम से आ रही हैं। सुबह के समय चंबा डीसी ऑफिस को बम से उड़ने की धमकी मेल के माध्यम से आई तो वहां पर पूरा अमला जांच में जुट गया है। इसी के साथ दोपहर के समय हमीरपुर डीसी ऑफिस को भी बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है। जैसे ही मेल आए वैसे ही डीसी ऑफिस को खाली करवाया गया । मौके पर हर जगह पुलिस तैनात कर दी गई है। डॉग स्क्वायड भी कमरों की तलाशी कर रहे हैं। जैसे ही मेल डीसी ऑफिस में आई सभी कार्यालय से कर्मचारी डीसी ऑफिस से बाहर आ गए और मेल की जानकारी मिलने पर पूरे डीसी कार्यालय में अफरातफरी का माहौल देखा गया।

सभी कर्मचारियों को डीसी ऑफिस से बाहर निकाल कर डीसी ऑफिस खाली करवा दिया गया है पुलिस व डॉग स्क्वायड के सभी टीमें डीसी ऑफिस में जांच में जुट गई है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh