धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की परीक्षाएं 14 मई से शुरू होगी। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने कहा कि स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षा के नियमित सेमेस्टर और रि-अपीयर के परीक्षाएं 14 मई से शुरू होगी, जो 17 जून तक चलेगी। परीक्षा तिथि से संबंधित ब्यौरा विस्तारपूर्वक तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि स्नातक की परीक्षाओं में बीटेक, बी आर्क, बीसीए, बीबीए, बीएससी एचएम एंड सीटी, बीएचएमसीटी शामिल है, जबकि स्नातकोत्तर की परीक्षाओं में एमसीए, एमटेक, एमबीए, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, भौतिक विज्ञान, एमबीए पर्यटन, एमए/एमएससी योग के नियमित सेमेस्टर और रि-अपीयर अभ्यर्थियों की परीक्षा की संभावित डेट शीट जारी की है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






