धर्मपूर एक्सप्रेस। हमीरपुर
टोनी देवी के अंतर्गत आने वाले दरबयार में दंगल मेले का आयोजन किया गया जिसमें अखाड़े में पहुंचे पहलवानों ने अपना दमखम दिखाते हुए माली जीती। मुख्य अतिथि का पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया मुख्य तिथि के रूप में रिटायर कर्नल विक्रम शर्मा ने शिरकत की। इसके अलावा कमेटी प्रधान विद्यासागर और रिटायर सूबेदार मेजर मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।
इलाका वासियों ने दंगल मेले का भरपूर आनंद लेते हुए दंगल देखा वह कुश्ती कर रहे पहलवानों का हौसला अफजाई भी की। कुश्ती जीतने वाले पहलवानों को 36 हजार रुपए का नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस तरह के दंगल मिले हमारी संस्कृति व भाईचारे को जिंदा रखने के लिए आयोजित किए जाते हैं।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






