धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के माध्यम से हमीरपुर के गांधी चौक पर रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया। सांसद मोबाइल सेवा के माध्यम से पहुंचे चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और निशुल्क दवाइयां का वितरण की।
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर , कपिल मोहन शर्मा, अजय रिंटू ,विजयपाल सुहारू व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे । आपको बता दें कि 10 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल का जन्मदिन है। इस अवसर पर बुधवार से ही जिला भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते गांधी चौक पर भी रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के माध्यम से आयोजित रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों की अधिक भीड़ उमड़ी । स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न प्रकार के टेस्ट निशुल्क किए गए और लोगों को दवाइयां भी निशुल्क दी गई।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






