धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
आज नव वर्ष के उपलक्ष पर समीरपुर में जिला व प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को बधाइयां दी व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने भी अंग्रेजी कैलेंडर नव वर्ष 2025 की जिला हमीरपुर वह हिमाचल प्रदेश के सभी जनता को नव वर्ष की बधाई दी है।
इस दौरान समीरपुर पहुंचे भाजपा के नेता प्यारेलाल शर्मा, कमलेश परमार, पृथ्वीराज शर्मा के अलावा जिला भाजपाअध्यक्ष, जिला के महामंत्री जिला सचिव युवा मोर्चा, महिला मोर्चा व उनकी टीम जिला भाजपा उपाध्यक्ष उषा बिरला समीरपुर मंडल के अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली भोरंज मंडल के अध्यक्ष अशोक ठाकुर, विकास, कनव कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा ,जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित अन्य जिलों से आए हुए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






