धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के आंतरिक चुनावों के परिणाम घोषित होने पर हमीरपुर से विजयी उमीदवारों को बधाई दी गयी । अखिलेश चौधरी प्रदेश महासचिव पद नियुक्त हुये । अखिलेश चौधरी प्रदेश महासचिव के पद चुन कर आये ज़िला हमीरपुर से इकलौते उम्मीदवार हैं । अखिलेश चौधरी इस से पहले सोशल मिडिया के ज़िला कोर्डिनेटर और विधानसभा युवा कांग्रेस के महासचिव जैसे पदों पर संगठन में अपनी सेवाएं दे चुके हैं । हमीरपुर शहरी ब्लॉक से अनिरुद्ध ठाकुर भारी वोटों से जीत कर अध्यक्ष नियुक्त हुये । इस से पहले अनिरुद्ध ठाकुर ऐन.ऐस.यु.आई के हमीरपुर कॉलेज के केम्पस अध्यक्ष भी रहे हैं ।
इस मौके पर एन.एस.यु.आई प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर, डॉ चन्दन राणा, भारत यात्री ज्योति खन्ना, ऐन.ऐस.यु.आई ज़िला अध्यक्ष शिवांशु धीमान, नीलम, मोहित, सुमित और अन्य जनों ने स्वागत किया और बधाई दी ।
अखिलेश चौधरी और अनिरुद्ध ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को युवाओं में ले जा कर युवा कांग्रेस की मज़बूती के लिये कार्य करेंगे I
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






