धर्मपुर एक्सप्रेस। बड़सर
ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि आज बिझड़ी विश्राम गृह के प्राँगण में भाजपा की मण्डल अध्यक्ष को बनाने की प्रक्रिया हुई जिसमें प्रभारी के सामने ही कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। जिससे ये जाहिर हो गया कि इंद्र दत्त लखनपाल जिस काँग्रेस पार्टी को कमजोर करने का प्रयास कर रहे थे।काँग्रेस आज भी एकजुट है कमजोर नहीं हुई है लेकिन विधायक के भाजपा में जाते ही बिखराब शुरू हो गया है।
शर्मा ने कहा कि आज सिद्ध हो गया कि अब बड़सर में भाजपा की बारी है। बड़सर में काँग्रेस पार्टी को तो हमने पूरी तरह सँगठित कर लिया है पर जिस तरह आज सरेआम विरोध हुआ लगता है अगले चुनावो तक भाजपा कई गुटों में बंट जायगी। उन्होंने कहा कि जो भाजपा के कार्यकर्ता विधायक के भाजपा में शामिल होने पर तालीयाँ पिट रहे थे आज उन कार्यकर्ताओ के सामने हकीकत आ गई है। भाजपा कांग्रेस मई होने जा रही है।
संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस पर ही टीका टिप्पणी करती रहती है। लेकिन भाजपा प्रदेश में कई गुटों में बंट चुकी है। इसी का नतीजा है कि प्रभारी के सामने आज बिझड़ी में मछली बाजार जैसा माहौल देखने को मिला।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






