सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

आज दो दिवसीय सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट जो की मां पीतांबरा युवक मंडल मटन और डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा फैंस क्लब के द्वारा आयोजित करवाया गया। इसका समापन आज हुआ। इस टूर्नामेंट में 32 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला नाल्टी और कोट की टीमों के बीच रहा जिसमें नाल्टी की टीम ने कोट की टीम को 50 रनों से हरा दिया।

समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने विजेता व उपविजेता टीम को इनाम दिए और सभी युवाओं से अपील की के वह राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें और हर युवा कम से कम अपने क्षेत्र के दो युवाओं को नशे के बारे में जागरूक करें ताकि हम एक स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकें।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh