धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
जी.एन.ए. यूनिवर्सिटी फगवाड़ा द्वारा हमीरपुर में प्रतिवाद प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को मुख्य अतिथि डॉक्टर अर्चना ननोटी, रजिस्ट्रार एन आई टी, हमीरपुर व विशिष्ट अतिथि उप-निदेशक उच्च शिक्षा विभाग, हमीरपुर अनिल कौशल के करकमलों द्वारा मोमेंटो, ट्रॉफी तथा कैश प्राइज देकर सम्मानित किया। प्रतिवाद शीर्षक वाले इस आयोजन को जिला भर के विभिन्न स्कूलों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। प्रतिभागी स्कूलो के लगभग 200 विद्यार्थियों ने साइंस क्विज, साइंस स्किट व साइंस मॉडल में भाग लिया। साइंस स्किट प्रतियोगिता में मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय नालंगर ने द्वितीय तथा ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
साइंस मॉडल में लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल मैहरे ने प्रथम, भगवती पब्लिक स्कूल जलाडी ने द्वितीय तथा राजकीय उच्च विद्यालय सवाहल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल ने द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस प्रतिवाद कार्यक्रम में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम, जिला विज्ञान अध्यापक संघ प्रधान विकेश कौशल सहित सुशील चौहान, रजनीश कुमार, संदीप डढ़वाल, शशि बाला, मीना कुमारी, पवन बाला, शामली व अंजू आदि उपस्थित रहे।
मुख्यअतिथि ने प्रतिभागी छात्रों को आत्मविश्वास व अपने कौशल के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि ने इस बात पर जोर दिया कि चैंपियन बनने के लिए हमेशा मजबूत सोच व ऊंचे सपने देखने की आवश्यकता होती है। जी एन ए विश्वविद्यालय के चांसलर सरदार गुरदीप सिंह सीहरा की अगुवाई में डीन, समीर वर्मा व निदेशक संसार चंद सहित समस्त स्टाफ ने शिक्षा विभाग हमीरपुर का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






