धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश में 3 सितंबर से शुरू हुए भाजपा के प्राथमिक सदस्यता अभियान के तहत हमीरपुर जिला में 105000 सदस्य जोड़े गए हैं। ऑनलाइन माध्यम से 92 हजार लोगों को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ा गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा नेताओं ने इस सदस्यता अभियान में अपनी कारगर भूमिका निभाई है। यह बात जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि हर भूत पर 200 या उससे अधिक सदस्य बनाए गए हैं। पांच विधानसभा में अभी तक 532 बूथ में आए 132 बूथ समितियां का गठन कर लिया गया है। 30 नवंबर 2024 तक बूथ समिति के चुनाव पूरे कर लिए जाएंगे।
महाराष्ट्र में हुई भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नाता के प्रयास सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में यह भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत है। भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके साथ लगातार लोग जोड़ रहे हैं। पार्टी विचारधारा लोकगीत से जुड़ी हुई है इसी के मध्य नजर पार्टी को विजय प्राप्त हो रही है।
हमीरपुर भाजपा में गुटबाजी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर सभी सदस्य नए हो या पुराने सब का मान सम्मान किया जा रहा है उन्होंने कहा कि गत दो पत्रकार वार्ताओं के बारे में उन्हें सूचित किया गया था लेकिन वह किसी कार्य के चलते उपस्थित नहीं हो पाए थे उन्होंने गुटबाजी के सवाल को सिरे से ही निकार दिया । इस दौरान प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष के अलावा जिला के महामंत्री अजय रिंटू, जिला की उपाध्यक्ष बिना कपिल, मंडल के अध्यक्ष आदर्श कांत, कार्यालय सचिव गजन राम, युवा मोर्चा के अध्यक्ष कपिल मोहन व जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा उपस्थित रहे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh