जिला कांग्रेस सेवा दल ने मुख्यमंत्री का हमीरपुर को नगर निगम देने पर जताया आभार

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर  

हमीरपुर के गांधी चौक पर जिला कांग्रेस सेवा दल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हमीरपुर को नगर निगम देने पर आभार जताया है । जिसके चलते जिला सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल कौंडल की अगुवाई में सेवादल के सदस्यों और पदाधिकारियों ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया है। इस मौके पर जिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष मदनलाल कौंडल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जब प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने 5 वर्ष तक हमीरपुर का मुँह तक नहीं देखा। आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर में विकास करवा रहे हैं, तो नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अनाप शनाप बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को अपना चश्मा बदलने की जरूरत है क्योंकि समूचे हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh