हमीरपुर के गांधी चौक पर 53वीं स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

हमीरपुर जिला के गांधी चौक हमीरपुर में चल रही 3 दिवसीय पुरुषों की 53वें सीनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के समापन अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं डायरेक्टर एजुकेशन स्पोर्ट्स विवेक भाटिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजक मंडल की तरफ से बॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश भंडारी ,महासचिव सुरेंद्र शांडिल ,उपाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर , नरेंद्र गौड़ अध्यक्ष कांगड़ा जिला,जिलाध्यक्ष अरुण ठाकुर सहित जिला महासचिव अनिल मनकोटिया ने मुख्यतिथि एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।

 

इस अवसर बॉक्सिंग एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष राजेश भंडारी राजेश भंडारी ने कहा कि राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला हमीरपुर के एसोसिएशन के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर शिक्षा के साथ साथ यहां के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों साथ ही इस प्रकार की राज्य स्तरीय प्रतियोगीताओं के आयोजन भी सिरमौर साबित हुआ है।उन्होंने कहा कि इस पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रविवार के दिन अलग अलग भार वर्गों के फाइनल मुकाबले किए गए जिसमें विजेता खिलाड़ियों का मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में इस दौरान राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का चयन हुआ जो कि राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है जो उत्तराखंड में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस बॉक्सिंग चैंपियनशिप के आयोजन का उद्देश्य युवा वर्ग को नशे से दूर रखना और बॉक्सिंग खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है।

51 किलो भार वर्ग में कांगड़ा के सुमित ने मंडी के विशाल को हराया ,54 किलो भार वर्ग में बिलासपुर के प्रियांशु ने हमीरपुर के निखिल ,57 किलो भार वर्ग में बिलासपुर में आर्यन नेगी ने हमीरपुर के शिवांश ,60 किलो भार वर्ग में बिलासपुर के आशीष ने कुल्लू के पल्वित ,63 किलो भार वर्ग में बिलासपुर के अविनाश ने कुल्लू के आर्यन वही 92 किलो भार वर्ग में बिलासपुर के बोविन चौहान ने हमीरपुर के अजय ठाकुर को हटाया।

इन फाइनल मुकाबलों में मंडी जिला के सुंदरनगर से संबंध रखने वाले ओलंपियन बॉक्सर अजय कुमार चौधरी और कांगड़ा के अमन महता का मुकाबला बेहद रोचक रहा।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh