धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर
पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था शून्य है सरकार आपराधिक मामलों की जांच करवाने के बजाय समोसे चोरी होने की जांच करवा रही है जो बेहद शर्मनाक बात है यह बात सुजानपुर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के एक पूर्व सैनिक के साथ कुछ लोगों ने लड़ाई की उससे मारपीट की लेकिन उस पूर्व सैनिक को न्याय नहीं मिला। अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग सता का रोब दिखाकर अपने आप को बचा रहे हैं और पुलिस उनका साथ दे रही है, लेकिन यह जो भी कुछ किया जा रहा है सहन नहीं होगा अगर इलाके के उस पूर्व सैनिक को न्याय नहीं मिला तो सुजानपुर भाजपा चुप नहीं बैठेगी सुजानपुर पुलिस स्टेशन का घेराव किया जाएगा । इसलिए अपराधिक घटनाओं में शामिल लोगों को पकड़ा जाए अन्यथा इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे।
पूरे जिला में सबसे ज्यादा सदस्य सुजानपुर भाजपा मंडल ने बनाए हैं जिसके लिए सुजानपुर भाजपा मंडल और यहां के तमाम कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। यह बात पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने भाजपा कार्यालय सुजानपुर में आयोजित बैठक में जानकारी देते हुए कहीं । उन्होंने कहा कि राष्ट्र स्तर पर शुरू हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है । जिला हमीरपुर में प्रत्येक मंडल ने बेहतरीन काम किया है। सक्रिय सदस्यता अभियान भी चलाई गई है । 30 नवंबर तक तमाम सदस्यता कार्य पूरे होंगे। नई बूथ अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं ग्राम केंद्र अध्यक्ष भी बनाए जा रहे हैं । बूथ स्तर से लेकर राष्ट्र स्तर तक भाजपा मजबूत हो इसको लेकर काम किया जा रहा है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






