धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
छात्र और छात्राआंें की राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुक्रवार को अणु के मैदान में आरंभ हुई। इस प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
इस अवसर पर डिप्टी डीओ ओंकार शर्मा, ब्वायज स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद, सहायक निदेशक ललिता नेगी, साइंस कोआर्डिनेटर राजेश गौतम और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। इस एथलेटिक मीट में प्रदेश के लगभग 300 खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।
मुख्य अतिथि डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने दीप प्रज्वलित करके तथा झंडा फहराकर खेलों का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत बड़ा महत्व है, क्योंकि खेलों से केवल विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास ही नहीं होता है, बल्कि इनसे उनमें कई ऐसे गुण भी विकसित होते हैं, जो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करते हैं।
इस अवसर पर नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास, जिला संयोजक कौशल विकास निशा कटोच, संगीता कटोच, रतन चंद डोगरा, तेजनाथ, देवदास शहंशाह, पुरुषोत्तम कालिया,प्रदीप ठाकुर, राकेश शर्मा, रंजीत धीमान, अनिल चौधरी, राजकुमार भी उपस्थित रहे।
आज खेले गए मुकाबलों में
200 मीo (boys)
1 st वीर नाहर जिला ऊना
2nd सोनू हमीरपुर
3rd गोपाल कुमार
200मी (girls)
1st कनक मंडी
2nd शबनम हमीरपुर
3rd रूद्र प्रिया ठाकुर हमीरपुर
600मीटर boys
1st प्रकुल सिंह ठाकुर
2nd राहुल बिलासपुर हॉस्टल
3rd गौरव शर्मा सोलन
600मीटर girls
1st सोनल ठाकुर मंडी
2nd शबनम हमीरपुर
3rd मनीता हमीरपुर
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




