हमीरपुर में 8 से 10 नवंबर को राज्य स्तरीय पुरुष सीनियर वर्ग बॉक्सिंग चैंपियनशिप

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

जिला हमीरपुर के गांधी चौक में आगामी 8 से 10 नवंबर को राज्य स्तरीय सीनियर इलीट पुरुष मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी बॉक्सिंग संघ हमीरपुर के सचिव व हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग संघ के संयुक्त सचिव अनिल मनकोटिया ने दी। यहां हमीर होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में अनिल मनकोटिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के हर जिला से खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता स्थानीय गांधी चौक पर ओपन स्टेज पर आयोजित की जाएगी ताकि दर्शक इस प्रतियोगिता के मैचों का भरपूर आनंद ले सकें।

अनिल मनकोटिया ने यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता में न केवल राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे बल्कि प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के जज और रेफरी भी शामिल होंगे । उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्र स्तर पर खेलने वाली हिमाचल प्रदेश की टीम में होगा । उन्होंने यह भी बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले ओलंपिक स्तर के खिलाड़ी भी इस चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे । जिला सचिव ने विशेष तौर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का विशेष सहयोग रहेगा।

बॉक्सिंग संघ हमीरपुर के सचिव अनिल मनकोटिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता को करवाने का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना व बॉक्सिंग खेल के प्रति जागरूक करना है ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh