खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने हमीरपुर शहर में भरे सैंपल

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

जिला खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने हमीरपुर शहर में खाने की चीजों के सैंपल भरे इन्हें अब जांच के लिए लैब को भेजा जाएगा।

विभाग के अतिरिक्त कमिश्नर अनिल शर्मा जिला अधिकारी मधुबाला, संदीप कुमार और वैष्णवी भी मौजूद रहे। अनिल शर्मा ने बताया कि मिठाई की दुकानों, राशन की दुकानों के अलावा दूसरी खाद्य सामग्री की दुकानों पर जांच की गई है टीम ने मौके पर मसाले और रबड़ी सहित कई सैंपल लेकर सील बंद किए अब उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

विभाग की टीम ने जब मेन बाजार दुकानों पर सैंपल भरने का काम शुरू किया तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया जो सैंपल फेल पाया जाएगा उन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विभाग की टीम ने दुकानदारों को हिदायतें दी है कि वह अपनी दुकानों पर स्वच्छता बनाए रखें ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh