डिजिटल इंडिया की नींव रखने वाले पहले शख्स थे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी:डॉ पुष्पेंद्र 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी ने इस दिन को सद्भावना दिवस के रूप में धूमधाम से जिला के अध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में मनाया । इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ पुष्पेंद्र वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहां की राजीव गांधी जी ही वह शख्स थे जिन्होंने पूरे भारत देश के अंदर व्यवस्था परिवर्तन किया।

स्वर्गीय  राजीव गांधी वह शख्स थे जिन्होंने पंचायती राज सिस्टम को बदला, नौजवान युवा साथियों को 18 साल की उम्र से वोट का अधिकार दिया, समय को देखते हुए तकनीक का उपयोग ज्यादा से ज्यादा सरकारी कामों में हो उसको समय से पहले भारत में लाये और भारत को सही मायने में डिजिटल इंडिया बनाने की नीॅव रखी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओबीसी मानचंद राणा, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सुनील कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh