अनंत काल तक लहराता रहेगा राष्ट्र का सम्मान तिरंगा: नरेंद्र अत्री

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर हमीरपुर खेल परिसर में युवाओं एवं खिलाड़ियों ने देश की आजादी के लिए एवं एकता अखंडता के लिए हंसते-हंसते प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व अमर शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली व उन्हें नमन किया, इस मौके पर विशेष तौर पर मौजूद पूर्व मे खेलों में हिमाचल का राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व एवं प्रतिनिधित्व कर चुके, भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने भाग लिया । भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने कहा एक तरफ देश की आजादी के लिए एवं एकता अखंडता के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन करने वंदन करने का अवसर है वहीं दूसरी तरफ वर्तमान युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों द्वारा दिए गए बलिदान से रूबरू कराना भी जरूरी है। ताकि वर्तमान पीढ़ी आजादी के महत्व को समझ सके, और जीवन में अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों की पूर्ति के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का भी निर्वाहन अच्छे से कर सके। भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने कहा ने कहा पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान छेड़ा है, जिसमें भाजपा करोड़ सदस्यों अपनी जीवन भर सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में भी यह अभियान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल के नेतृत्व में पूरी गति के साथ चल रहा है। तिरंगा यात्रा में लगभग 300 युवाओं एवं खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh