बड़सर में बीजेपी ने मनाया कारगिल विजय दिवस

धर्मपुर एक्सप्रेस। बड़सर 

कारगिल विजय दिवस के उपलक्षय पर बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने शहीद परिवारों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में शहीद सैनिक परिवारों सहित 150 पूर्व सैनिको ने भाग लिया। समारोह के प्रारंभ में कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए शहादत पाने वाले वीर सपूतों की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई! इसके बाद विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने इस समारोह में उपस्तिथ हुए शहीद परिवारों सहित देश के लिए सर्वोच्च काम करने बाले पूर्व सैनिको को सम्मानित किया गया। इस दौरान कारगिल में शहीद हुए सैनिको की याद में बोलते हुए विधायक लखनपाल ने कहा कि आज पूरा देश अपने उन सैनिको की याद में विजय दिवस मना रहा हैं जिन्होंने अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए अपने परिवार व अपने प्राणों की परवाह किए बगैर अपनी मातृभूमि के लिए दुश्मनो से लोहा लेते हुए शहादत पाई थी। लखनपाल ने कहा हमीरपुर जिला को वीर भूमि इसी लिए कहा जाता हैं कि यहाँ की मायें हर घर में देश सेवा के लिए अपने दिल के अजीज टुकड़े को भारतीय सेना में भेजनें से कभी पीछे नहीं हटती हैं! ऐसी माताओं व परिवारों को भी नमन करता हुँ जिन्होंने कारगिल ही नहीं बल्कि अन्य घटनाओं में भी देश की रक्षा करते हुए अपने बेटों को आगे भेजा हैं।

लखनपाल ने कहा साल 1999 में सियाचिन गलेशियर पर पाकिस्तानियों ने घुसपैठ कर कब्जा कर लिया था, ज़ब इसकी जानकारी भारत सरकार को चली तो सरकार ने भारतीय सैना के साथ मिलकर ऑपरेशन विजय चलाया। जिसके तहत दो लाख सैनिको को कारगिल भेजा गया जिसमे हिमाचल के भी हजारों सैनिक शामिल थे। दुश्मनो के साथ 60 दिन तक चले इस युद्ध में हिमाचल के 52 सैनिको ने शहादत को पाया था। जिसमे वीर भूमि हमीरपुर के 8 जवान शामिल थे। 26 जुलाई को भारतीय सेना ने दुश्मनों पर विजय पाई थी। लखनपाल ने कहा कि देश के भीतर यदि हम सुरक्षित हैं तो उसके पीछे हमारी सैना हैं जो शरहदों पर खडे रहकर दिन रात हमारे लिए गोलियों का सामना करती हैं। मै देश के हर सैनिक व उनके परिवारों के जज्बे को सलाम करता हुँ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh