हिमाचल के हमीरपुर ज़िले में धूमल परिवार का दबदबा क़ायम

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

तीन विधानसभा चुनावों में शीर्ष नेतृत्व की ओर से हमीरपुर की ज़िम्मेदारी अनुराग ठाकुर को, नालागढ़ की ज़िम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को व देहरा की ज़िम्मेदारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को दी गई थी।

तीनों सीटों पर सिर्फ़ अनुराग ठाकुर के जिम्मेवारी हमीरपुर सीट पर ही भाजपा को जीत मिली।

इस से पहले लोकसभा के साथ हुए विधानसभा उपचुनावों में हमीरपुर की बड़सर सीट पर भाजपा को जीत मिली थी।

ज़िला हमीरपुर हिमाचल के मुख्यमंत्री का अपना गृह ज़िला है इसके बावजूद आज हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव व लोकसभा के साथ हुए बड़सर विधानसभा उपचुनाव में अनुराग ठाकुर ने भाजपा को जीत दिलाई, साथ लोकसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री को उनकी विधानभा में भी हरा कर वहाँ से लीड ली थी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh