मंत्री राजेश धर्माणी ने हमीरपुर शहर में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव के लिए प्रभारी तकनीकी शिक्षा व आवास मंत्री राजेश धर्माणी ने हमीरपुर शहर में जनसंपर्क अभियान के तहत कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने लोगों से आग्रह किया की हमीरपुर जिला के सपूत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मजबूती प्रदान करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र वर्मा के पक्ष में मतदान करें ।

राजेश धर्माणी में हमीरपुर शहर में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से यह भी अपील की कि वह प्रदेश की राजनीति से धनबल को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए मतदान करें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग धनबल के बलबूते अपनी राजनीति साधना चाहते हैं वह प्रदेश को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेलना चाहते हैं। उनके इस प्रयास को मुख्यमंत्री ने असफल कर दिया है अब निकट भविष्य में इस प्रकार के षड्यंत्र न रचे जा सके इसके लिए ऐसे लोगों की स्थाई विदाई जरूरी है यह तभी संभव है जब कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र वर्मा को हम विजय बना कर विधानसभा भेजेंगे।

इस अवसर पर उनके साथ मंडी समिति हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा, देवी दास शहंशाह, सिटी कांग्रेस अध्यक्ष, नगर परिषद के सदस्य राकेश वर्मा व सुनील ठाकुर, मनोज शर्मा RKS मेंबर अश्वनी शर्मा पूर्व सदस्य नगर परिषद ,चंदन राणा अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रदेश मीडिया एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष शशि शर्मा, राजेश आनंद, अनूप पाराशर ,रमेश लॉर्ड ब सुरेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh