हिमालयी राज्यों में भूकंप सुरक्षा और भवन मजबूती पर अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में उठाया मुद्दा
धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न संख्या 6233 के माध्यम से हिमालयी राज्यों में भूकंपीय संवेदनशीलता और ढलान अस्थिरता से उत्पन्न खतरों के मद्देनज़र सुरक्षा उपायों पर विस्तृत जानकारी मांगी। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से राज्य मंत्री तोखन साहू ने…