संगठनात्मक शक्ति और अनुशासन से ही खिलेगा ज्वाली में कमल: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोटला मंडल में भरी हुंकार
धर्मपुर एक्सप्रेस। ज्वाली हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने कांगड़ा प्रवास के तीसरे दिन ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कोटला मंडल में आयोजित भाजपा संगठनात्मक परिचय बैठक और सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के भीतर नई ऊर्जा का संचार किया। भारी संख्या में उमड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए…