आईएचएम के परिचय समारोह में निहारिका मिस और आयुष मिस्टर फ्रेशर बने
धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के नए विद्यार्थियों का परिचय समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया, जिसमें निहारिका शर्मा ने मिस फ्रेशर और आयुष ने मिस्टर फ्रेशर का खिताब जीता। परिचय-2025 समारोह में जिला हमीरपुर के एडीसी एवं आईएचएम के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया…