दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : मुख्यमंत्री
धर्मपुर एक्सप्रेस। बिलासपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आम परिवार का व्यक्ति जब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचता है, तब वह हथियार नहीं डालता योद्धा की तरह लड़ता है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिन में सपने देखना छोड़ दें, वर्तमान कांग्रेस सरकार भगवान के आशीर्वाद से 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी।…