सदियों के संघर्ष के बाद मात्र दो वर्षों में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ: अनुराग सिंह ठाकुर
धर्मपुर एक्सप्रेस। नादौन अनुराग सिंह ठाकुर ने कांगू में बगुलामुखी माता मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राममंदिर प्राणप्रतिष्ठा के बाद आई पहली राम नवमी की सबको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 500 सालों के संघर्ष के बाद, 150 मुक़द्दमें लड़ने के बाद, कई पीढ़ियों के गुज़र जाने के बाद हमारे प्रभु श्रीराम आ गए…