सुनील कश्यप होंगे भाजपा जिला सोलन के सचिव

सोलन संवाददाता भाजपा जिला सोलन अध्यक्ष रतनपाल ठाकुर ने जिला कार्यकारने की घोषणा कर दी है। जिसमें बलवीर ठाकुर व भारत सहनी महासचिव होंगे। जबकि कसौली के सुनील कश्यप जिला सचिव का दायित्व निभाएंगे। सुनील कश्यप ने पार्टी में इस दायित्व के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जाता है।

आनी, जिला कुल्लू में भूस्खलन से कई भवन ध्वस्त,

कुल्लू संवाददाता हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से भूस्खलन जारी।प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी नुकसान। आज जिला कुल्लू के आनी में भूस्खलन के कारण कई मकान गिर गए। प्रशासन की सतर्कता से पहले ही इन्हें असुरक्षित घोषित कर दिया गया था, जिसे कई जाने बच गयी।

हिमाचल में भारी बारिश भूस्खलन का कहर जारी

संवाददाता कुल्लू हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन से भारी नुकसान जारी है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक आज प्रातः ही जिला कुल्लू के आंनी में भूस्खलन के कारण कई भवन ध्वस्त हो गए।