धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
मासिक संयुक्त सलाहकार व कल्याण समिति तथा अपराध बैठक पदम चंद, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक, जिला हमीरपुर (हि0प्र0) की अध्यक्षता में पुलिस लाईन्स हमीरपुर के सभागार में मासिक संयुक्त सलाहकार व कल्याण समिति तथा अपराध बैठक का आयोजन किया गया ।
इस बैठक में श्री राजेश कुमार हि0पु0से0 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला हमीरपुर, नितीन चौहान हि0पु0से0, उप पुलिस अधीक्षक (मु0) हमीरपुर तथा जिला पुलिस हमीरपुर के 52 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस बैठक के दौरान सबसे पहले इस जिला के पुलिस कर्मचारियों के कल्याण से सम्बन्धित मुद्दों को सुना गया तथा सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया गया।
इसके उपरान्त अपराध बैठक आयोजित की गई जिसमें पूर्व में घटित सभी अन्वेषणाधीन अभियोगों तथा इस जिला में कानून व व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गहनता से समीक्षा की गई।
इस बैठक के दौरान समस्त पर्यवेक्षक अधिकारियों, थाना एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को लम्बित अभियोगों के अन्वेषण को तुरन्त पूर्ण करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।
इस दौरान सभी थाना एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थ विक्रेताओं व मादक पदार्थ उपलब्ध करने वालों, शराब तस्करी व अवैध माल वितरण करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान को जारी रखने व कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए।
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने बैठक के अन्त में सभी पुलिस अधिकारीयों व पुलिस कर्मचारीयों को पेशेवर, गैर-पक्षपाती तथा नैतिक व्यवहार करने के भी दिशा-निर्देश जारी किए।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






