कांग्रेस नेता दीपक शर्मा ने अमेठी से सांसद पंडित किशोर लाल शर्मा को दी बधाई

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीपक शर्मा ने आज कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड़ दिल्ली में अमेठी लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद पंडित किशोर लाल शर्मा से भेंट कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर जम्मू कश्मीर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य, झारखंड और पश्चिम बंगाल के प्रभारी श्री गुलाम अहमद मीर भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर दीपक शर्मा ने कहा कि पण्डित किशोरी लाल शर्मा लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। किशोरी लाल जी की पार्टी के प्रति निष्ठा,ईमानदारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के प्रति तत्परता, गंभीरता उनकी विशेषता है। दीपक शर्मा ने कहा कि जिस तरह से किशोरी लाल जी ने अपना पूरा राजनितिक जीवन पर्दे के पीछे रह कर अमेठी -रायबरेली की जनता और गांधी परिवार के लिए समर्पित कर दिया और कभी भी कोई पद की चाह नहीं रखी।यही समर्पण आज फलित हुआ है।आज देश में किशोरी लाल जी ने एक अलग पहचान बनाई और आदर्श राजनीति का आज उदाहरण बन चुके हैं।

दीपक शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को किशोरी लाल जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उसका अनुसरण करना चाहिए।दीपक शर्मा ने कहा कि इससे यह सिद्ध होता है कि मेहनत,निस्वार्थ सेवा,ईमानदारी, निष्ठा से किया गया कार्य कभी भी निष्फल नहीं होता है। दीपक शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए किशोरी लाल जी की जीत इस लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि किशोरी लाल जी मूल रूप से हिमाचली हैं। उनकी इस जीत पर हिमाचल प्रदेश को भी गर्व है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh