हार देख कर बौखलाई कांग्रेस, पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जानबूझकर लाइट कर दी गुल, प्रचार सामग्री से भी की जा रही छेड़छाड़

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

कांग्रेस के लोग अपनी हार को सामने देखकर बौखला गए हैं और इसी के चलते डायलॉग जहां भाजपा की प्रचार सामग्री के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं वही रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पनसाई में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में बिजली की सप्लाई ही जानबूझकर गुल कर दी गई इन ओछे हथकंडों से भाजपा की जीत को रोक नहीं जा सकता है यह बात नादान के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने जारी बयान में कही।

उन्होंने कहा कि बीजेपी हिमाचल में चारों लोकसभा सीट जीतेगी मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की प्रचार सामग्री से जहां छेड़छाड़ की जा रही है वही जहां भाजपा के कार्यक्रम हो रहे हैं वहां पर बिजली की सप्लाई को भी रोकने का काम किया जा रहा है इस तरह के कारनामे करके हर को जीत में नहीं बदला जा सकता है लोग भाजपा के विकास को देखकर उसे वोट देंगे झूठ की गारंटी भाजपा नहीं देती है कांग्रेस ने लोगों के साथ जो झूठे वादे किए थे उन्हें पूरा करने में असफल रही है जनता अपनी वोट से कांग्रेस को करारा जवाब देगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh