भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेगी हिमाचल की चारों सीटें: सौदान सिंह

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने हमीरपुर जिले के हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और जब कार्यकर्ता मजबूत होंगे तो पार्टी मजबूत होगी। सौदान सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर हम हिमाचल की चारों सीटें जीतेंगे और देश में 370 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे, जबकि एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।”

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का रक्षा क्षेत्र मजबूती से आगे बढ़ा है। “यहां तक कि देश का रणनीतिक क्षेत्र भी मजबूत हो गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों को सड़कें और मोबाइल नेटवर्क मिल गया है। सौदान सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री का ध्यान आत्मनिर्भर भारत पर रहा है।

 

सौदान सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र को ध्येय मान कर भाजपा भारतवर्ष को आने वाले समय विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने का और विकसित भारत बनाने का संकल्प ले कर नरेंदर मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। पार्टी के कार्यकर्ता को चाहिए कि मतदान केंद्र स्तर तक पार्टी की मजबूत स्थिति को सुनिश्चित बनाएं। मतदान केंद्र पर यदि हम बढ़त सुनिश्चित करते हैं तो हम अपने प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर की भारी बढ़त सुनिश्चित करेंगे।

इस दौरान संसदीय क्षेत्र के सह‌ प्रभारी सुमित शर्मा, हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, पूर्व विधायिका उर्मिल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत ,जिला उपाध्यक्ष विजयपाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त सहित सभी मंडल से जिला पदाधिकारी मंडल से प्रदेश पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी ग्राम केंद्र अध्यक्ष मौजूद रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh