सुजानपुर में गरजे अनुराग ठाकुर देश को मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए ना कि मजबूर

धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर 

भारत देश को मजबूत प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र भाई मोदी मिले हैं देश की जनता को मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए ना कि मजबूर प्रधानमंत्री, देश की जनता तय करें कि देश को विकसित भारत बनाने वाला प्रधानमंत्री चाहिए या देश को विदेश में जाकर नीचा शर्मसार करने वाला प्रधानमंत्री चाहिए। यह बात केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर ने सुजानपुर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में बतौर और मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहीं ।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने घमडीय गठबंधन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि देश को विकसित और आगे बढ़ाने की बात अगर कोई करता है तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और देश को नीचा दिखाने का कोई काम करता है तो वह राहुल गांधी और घमांडीय गठबंधन है । राहुल गांधी कभी देश हित में बात नहीं करते यह वही राहुल गांधी है जो विदेशों में जाकर भारत का नाम शर्मसार करते हैं । आज भारत देश मजबूत सशक्त और शक्तिशाली हुआ है तो इसका सारा शेयर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है । उन्होंने कहा कि अगर देश को आगे बढ़ाना है । विकसित भारत बनाना है तो देश की जनता को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करना होगा।  कमल के चुनाव चिन्ह का बटन दबाना होगा उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस फिर से ईवीएम पर इल्जाम लगा रही है लेकिन यह ईवीएम उस समय ठीक हो जाती है। जब किसी राज्य में कांग्रेस की सरकार आती है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ईवीएम पर आरोप लगाना मतलब कांग्रेस की चुनाव में हार है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के जब परिणाम आएंगे तब हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार का आगाज होगा । हम यहां चारों लोकसभा की सीटे भी जीतेंगे और यहां पर होने वाले उप चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे । उन्होंने कहा कि भारत देश को कमजोर करने का काम घमडिया गठबंधन कर रहा है घमडीय गठबंधन में शामिल सभी लोग भ्रष्टाचार में डूबे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार की एक मिसाल बनकर सामने आए हैं जेल में चले जाने के बावजूद भी उनके मुख्यमंत्री की कुर्सी से मोह भंग नहीं हुआ है । केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में जो कुछ भी हुआ है । वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से हुआ है आज हमीरपुर ससदीय क्षेत्र में अगर देश की चौथी बंदे भारत ट्रेन यहां से चली है ट्रेन के माध्यम से प्रदेश भारत के सभी तीर्थ स्थलों से जुड़ पाया है । आज प्रदेश की जनता ट्रेन के माध्यम से अयोध्या राम जन्म भूमि हरिद्वार, काशी विश्वनाथ, मथुरा ,वृंदावन ,उज्जैन महाकाल देश के तमाम तीर्थ स्थलों से जुड़ पाई हैं । यह तभी संभव हो पाया है जब देश की बागडोर एक मजबूत प्रधानमंत्री के हाथों में है।  उन्होंने कहा कि घमडिया गठबंधन आरोप लगा रहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से आई तो संविधान खतरे में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं घमांडीय गठबंधन के उन नेताओं से पूछना चाहता हूं बीते 10 वर्षों से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी की सरकार है कौन से कार्यकाल में भाजपा ने संविधान में बदलने की बात कही है । उन्होंने कहा कि अगर देश का संविधान बदलने का काम किसी ने किया है तो पूर्व में रहे प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संविधान में बदलने का काम किया है । उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर को अगर मान सम्मान किसी ने दिया है तो वह भारतीय जनता पार्टी ने दिया है । उन्होंने कहा कि भारत की नारी शक्ति को मजबूत बनाने का काम अगर किसी ने किया है तो केंद्र की मोदी सरकार ने किया है।  आज महिलाओं को हर फील्ड में आगे लाया जा रहा है नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय जनता पार्टी लेकर आई है । हिमाचल में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सबसे पहले महिलाओं को 50% का आरक्षण देने का काम किया था । उन्होंने कहा कि नारी शक्ति द्वारा जो आज का कार्यक्रम रखा गया था शानदार और भव्य तरीके से हुआ है जिसके लिए वह सुजानपुर भाजपा महिला मोर्चा की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने कमल के निशान वाले बटन को दबाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकसभा की चार सीट और विधानसभा उपचुनाव की 6 सीट पर चुनाव हो रहा है। सभी प्रत्याशी कमल के निशान पर चुनाव मैदान में उतरे हैं और सभी की जीत सुनिश्चित करना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता का दायित्व है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh