कंगना रनौत पर एक बार फिर बरसे विक्रमादित्य सिंह, कहा चुनाव लड़ने आई है हार कर फिर मुंबई चली जाएगी

धर्मपुर एक्सप्रेस। शिमला

भाजपा ने बॉम्बे की हीरोइन कंगना रणौत को प्रत्याशी बनाया है वह प्रदेश में चुनाव लड़ने आई हैं और हारने के बाद बॉम्बे चली जाएंगी। यह बात मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता समझदार है और वह सैलानी और सैर-सपाटे के लिए आए अलग-अलग वेशभूषा में तस्वीर लेने वाले मित्रों और समर्पित नेतृत्व के बीच में अंतर समझती है। लोकसभा चुनाव को लेकर मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री विक्रमादित्य सिंह नेभाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर तंज कसा है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि हम हिमाचल के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे, जितनी गंभीरता से विधानसभा में प्रदेश के मसले उठाए, उसी गंभीरता से लोकसभा में देश के समक्ष हिमाचल के मसले उठाएंगे और उन्हें सुलझाएंगे, साथ ही उन्होंने लिखा है कि पक्ष हो या विपक्ष विकास कार्य करने की इच्छाशक्ति होनी चाहिए, सब काम होते हैं। हमने 1 साल में 3 हजार करोड़ से 2700 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण कराया और साथ ही दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से विशेष आग्रह कर हिमाचल को अतिरिक्त 150 करोड़ सड़कों के लिए लाए। उन्होंने पोस्ट की है कि प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से हिमाचल देश का सबसे प्रगतिशील राज्य बनेगा।

 

इससे पहले आनी में पत्रकार वार्ता में विक्रमादित्य ने कहा कि आने वाले समय में हर गांव हर क्षेत्र में कार्यकर्त्ताओं के साथ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सभी महिलाओं को 1500 रुपए देने का वायदा पूरा किया जाएगा, जबकि लोकसभा चुनाव के बाद 2 किस्तें दे दी जाएंगी। इसके बाद विक्रमादित्य आनी के साथ बराड़ में जनता से मिले जहां पर स्थानीय लोग अपनी पानी की समस्या के लिए उनसे मिले जिसे उन्होंने जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया।

 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं है जो बागी विधायक भाजपा में गए हैं वे अब पछता रहे हैं। भाजपा ईडी का डर दिखाकर पैसा देकर विधायकों को डरा-धमका रही है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh