लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है भाजपा : दीपक शर्मा

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीपक शर्मा ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्वच्छ एवम आदर्शवादी राजनीति के लिए जाना जाता था। लेकिन जिस तरह से भाजपा ने कांग्रेस की चुनी हुई बहुमत की सरकार को गिराने की कोशिश की, उससे न केवल भाजपा बेनकाब हुई बल्कि प्रदेश की जनता ने भी भाजपा के इस षड्यंत्र को निंदनीय माना है।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा के नेता सार्वजनिक रूप मे सरकार गिराने के प्रकरण का समर्थन कर रहे हैं हालांकि इस षड्यंत्र में उन्हें नाकामी और बदनामी ही हासिल हुई है।दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार भी भाजपा की इस षड्यंत्रकारी भूमिका की सार्वजनिक निंदा कर चुके हैं। दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा में इस समय अस्सी प्रतिशत नेता कांग्रेस के हैं और कार्यकर्ता भाजपा के।भाजपा ने अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं को मात्र दरियां बिछाने और झंडे लगवाने के लिए ही रखा है। यह अब भाजपा का कार्यकर्ता भी जानने,समझने लगा है।

दीपक शर्मा ने कहा कि विधायकों की खरीदो फरोक्त के जो आरोप भाजपा पर लगे हैं उसकी परतें धीरे धीरे खुलने लगी हैं। शीघ्र ही सत्ता के सौदागर बेनकाब होंगे।उन्होंने कहा कि जनता के दरबार में भाजपा पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। धनबल के ज़ोर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने का भाजपा का प्रयास असफल हो रहा है। दीपक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार को गिराने के जो सपने भाजपा नेता देख रहे हैं वह मात्र मुंगेरी लाल के हसीन सपने ही हैं जो कभी पूरे नहीं होंगे।

दीपक शर्मा ने दावा किया कि हिमाचल की सभी छः की छ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और चारों लोकसभा सीटों पर भी अप्रत्याशित जीत दर्ज करेगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh