समाज के लिए बेहतर कार्य कर रही है जन सेवा संघर्ष फाउंडेशन

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

जन सेवा संघर्ष फाउंडेशन जिला हमीरपुर ईकाई की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने शिरकत की, तो वहीं प्रदेश सयोजक सुरेंद्र सहगल, प्रदेश अध्यक्ष लता शर्मा, महासचिव अंजना शर्मा, सहसचिव रामप्यारी खास तौर पर बैठक में उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला हमीरपुर की कार्यकारिणी के सभी सदस्य ने भाग लिया। जन सेवा संघर्ष फाउंडेशन जरूरतमंद व असहाय, लोगों की हकों की लड़ाई लड़ने में अहम भूमिका निभाता है। 2021 से फाउंडेशन लगातार कार्य कर रहा है और समाज सेवा में विभिन्न कार्य कर चुका है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने हमीरपुर जिला की बैठक में सभी सदस्यों पदाधिकारी को जन सेवा संघर्ष फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तो वहीं किस तरह से वह समाज में लोगों की मदद कर सकते हैं इसके बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के समाज में नशे की प्रवृत्ति लगातार बढ़ती जा रही है जिसको खत्म करने के लिए हमें अपनी युवा पीढ़ी को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब युवा पीढ़ी जागरूक होगी तो नशा अपने आप ही खत्म होगा। इसके चलते आगामी दिनों में जन सेवा संघर्ष फाउंडेशन हमीरपुर जिला के साथ-साथ पूरे प्रदेश में नशा जागरूक अभियान शुरू करेगी जिसमें स्कूलों व मुख्य बाजारों में रैलियां निकालकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ी को बचाया जा सके।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh