मेले में गुम हुआ बच्चा पुलिस ने सौंपा परिजनों को 

धर्मपुर एक्सप्रेस। बड़सर 

प्रसिद्ध शक्ति पीठ दियोटसिद्ध में हर वर्ष की भान्ति मेला पूरी तरह से जोरों पर है। कानून और व्यवस्था की स्थिति पर नज़र रखने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने यहां पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे हैं।देश- विदेशी से हर रोज हजारों श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के द्वार पर श्रद्धा पूर्वक माथा टेकने आ रहे हैं। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करना व उनको बिना किसी असुविधा के सहयोग करने में पुलिस प्रशासन दिन -रात पूरी तरह कमर कसे हुए है।जिसकी ताजा मिसाल बुधवार को फिर देखने को मिली है।

एक पांच वर्षीय बच्चा मेले की भीड़ में अपने परिजनों से बिछुड़ कर गुम हो गया, लेकिन वहां पर तैनात पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों की चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर के चलते इस बच्चे को पुलिस ने कुछ ही देर खोज निकाला और कंट्रोल रूम में अपने पास बैठा लिया।माइक पर बार-बार इस बारे में घोषणा की जाने लगी। तभी इस बच्चे की मां पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंच गई। पूरी छानबीन के बाद इस बच्चे को तुरंत ही उसकी मां को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे का नाम परवान सिंह आयु 5 वर्ष पुत्र राजू है।यह पंजाब के जिला जालंधर के भोगपुर के निवासी हैं। पुलिस ने इस बच्चे को जब उसकी मां को सौंपा तो उसने पुलिस पार्टी का आभार व्यक्त किया है। बताते चलें कि इसी वर्ष मेले के दौरान इससे पहले भी एक बच्चा गुम हो गया था।जिसे भी पुलिस ने बड़ी तत्परता से उसके परिजनों को सौंप दिया था।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh