समीरपुर स्कूल हुआ अपग्रेड , अधिसूचना जारी, विधायक सुरेश ने सीएम का जताया आभार 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

भोरंज विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय समीरपुर को अपग्रेड कर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा प्रदान किया गया है। स्कूल के अपग्रेड होने से लोगों को लाभ मिलेगा क्योंकि बगवाड़ा के बाद करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर केवल टौनी देवी में हो सीनियर सेकेंडरी स्कूल था। इस बारे में राकेश कंवर ,सचिव, शिक्षा , हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 13 मार्च को नोटिफिकेशन जारी की गई है।

उधर , भोरंज के कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार ने कहा है कि भोरंज क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वास्थ्य को लेकर प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार खुले दिल से बजट प्रदान कर रही है। उन्होंने समीरपुर स्कूल को अपग्रेड करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh