सांसद अस्पताल सेवा, सांसद खेल महाकुंभ अभियानों का देश भर में बजा डंका: नरेन्द्र अत्री

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

भाजपा प्रदेश सचिव एवं युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा शुरू किए गए अभियानों का डंका आज प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में बज रहा है। अनुराग ठाकुर द्वारा चलाये गए अभियान युवा कल्याण और महिला उत्थान से युक्त हैं।

नरेंद्र अत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व लोकसभा के अंदर व बाहर बहुत शानदार तरीके से किया है। सरकारी विकासात्मक कार्यों को सुनिश्चित करवाने के साथ-साथ , अपने सांस्कृतिक क्षेत्र के युवाओं ,महिलाओं, मेधावी छात्रों, के लिए अद्भुत योजनाएं चलाई हैं। जिनमें सांसद खेल महाकुंभ, सांसद मोबाइल अस्पताल, सांसद मेधावी छात्र भ्रमण योजना प्रमुख है। सांसद खेल महाकुंभ से प्रभावित होकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्य सांसदों को भी इसका अनुसरण करने की सलाह दी।

सांसद खेल महाकुम्भ से युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक मंच मिला। इस अभियान के पहले दो संस्करणों में अब तक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के करीब 5 हजार गावों से लगभग 1 लाख युवा अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर चुके हैं।

सांसद अनुराग ठाकुर की दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सांसद अस्पताल सेवा की शुरुआत की, ताकि शहर से दूर दराज क्षेत्र के लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। आज इस अभियान को चलाये हुए 6 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इन 6 वर्षों में लगभग 6 हजार गावों के 10 लाख लोग इस का लाभ ले चुके हैं। प्रदेश वासियों के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस अभियान की प्रशंसा कर चुके हैं।

नरेंद्र अत्री ने कहा कि बात चाहे युवा कल्याण की हो, जनकल्याण की हो या महिला उत्थान की , अनुराग ठाकुर ने हर क्षेत्र में एक अमिट छाप छोड़ी है। हाल ही में पहाड़ी महिला संगीत प्रतियोगिता का सफल आयोजन करवाकर अनुराग ठाकुर ने महिलाओं को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किया। इस प्रतियोगिता में भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh