लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी जोर शोर पर ,’विकसित भारत संकल्प-पत्र सुझाव’ अभियान का किया आगाज

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री डॉक्टर सिकंदर ने प्रेस वार्ता को संबोधन करते हुए कहा कि विकसित भारत सकल पी पत्र सुझाव अभियान की शुरुआत हमीरपुर जिला के मुख्यालय से की विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव यात्रा के प्रदेश संयोजक डॉक्टर सिकंदर ने कहा कि इस अभियान में देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में वीडियो वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए कार्यों को जनता के सामने रखेंगे।

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को बीजेपी के राज्यसभा सांसद डा सिकंदर ने हमीरपुर में सर्किट हाऊस लोकसभा चुनाव के लिए ‘संकल्प पत्र सुझाव अभियान’ की शुरुआत की और ‘विकसित भारत, मोदी की गारंटी’ रथ को हरी झंडी दिखाई।

 

दो सिकंदर ने कहा कि अपने सुझाव सब लोग सोशल मीडिया हैंडल में नमो ऐप ट्विटर हैंडल इंस्टाग्राम या फेसबुक के माध्यम से भेज सकते हैं और जो लोग इसमें सक्षम नहीं है वे लोग सुझाव पेटी में अपना सुझाव डाल सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि लोग 90909 02024 पर भी मिस कॉल करके जो लिंक आएगा उसमें अपना सुझाव सरकार को भेज सकते हैं। और उन्होंने कहा कि इन आपके द्वारा भेजें सुझाव को देखने के लिए एक टेक्निकल टीम बैठी है और उसको मॉनिटर कर रही है।

इस उपलक्ष पर प्रदेश सचिव वीडियो बन के प्रदेश संयोजक नरेंद्र अत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 10 वर्षों से आम जनमानस के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यह बात भारतीय जनता पार्टी ने देश में नहीं विदेश पूरी दुनिया में साबित कर दी है आज का विषय विकसित भारत संकल्प सुझाव पत्र का मुख्य कारण यही है कि भारतीय जनता पार्टी आम जनमानस से सुझाव लेकर 2047 तक जो राष्ट्र विकसित भारत बनाने का जो संकल्प है उसको पूरा करेगी ।

 

इससे पहले हमीरपुर परिधि गिरी पहुंचने पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार का भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व जिला पदाधिकारी ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया ।

प्रेस वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर के अलावा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री, जिला भाजपा के अध्यक्ष देशराज शर्मा ,पूर्व विधायका उर्मिला ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश शर्मा, पूर्व में रहे कौशल विकास निगम के संयोजक नवीन शर्मा, जिला भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा, मंडल के अध्यक्ष आदर्श कांत, जिला उपाध्यक्ष बिना कपिल, जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ,मंडल मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज, जिला प्रवक्ता चमन ठाकुर ,मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, सुरेश सोनी आदि उपस्थित रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh