मेडिकल एसोसिएशन ने गांधी चौक पर अपनी मांगों को लेकर किया शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

हमीरपुर मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा की अगुवाई में गांधी चौक हमीरपुर में अपनी मांगों को लेकर शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में एसोसिएशन के सभी डॉक्टर ने भाग लिया। डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा ने बताया कि पूरे प्रदेश में 2600 से लेकर 2800 डॉक्टर 1 दिन के सामूहिक अवकाश किया। जिसमें केवल आपातकालीन सेवाएं ही देखी जाएगी। सरकार को चाहिए कि डॉक्टरों की उचित मांगों को पूरा करके आमली जामा पहनाने के लिए प्रयास होना चाहिए। क्योंकि डॉक्टर की मांगे उचित है और डॉक्टर 24 घंटे ड्यूटी में तैनात रहते हैं जो तीज त्योहार पर भी अपनी सेवाएं हॉस्पिटल में देते नजर आते हैं जिसके लिए उन्हें लोग दुआएं देते नजर आ रहे हैं, लोगों की जिंदगियां बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहते थे हैं ताकि किसी की जिंदगी को बचाए जा सके, मांगों को पूरा करने के लिए प्रदेश के 2600 डॉक्टर सामूहिक अवकाश पे हैं और आज गाँधी चौक पे हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर ने एक शांति पूर्वक रोष परदर्शन किया । जिसमे 70 मेडिकल ऑफिसर ने भाग लिया।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh