भाजपा ने नियुक्त किए अपने पांचो मंडलों में प्रभारी: देशराज शर्मा

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि हमीरपुर जिला से पांचो मंडलों के प्रभारी नियुक्त कर दी गई है।

शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिला के उपाध्यक्ष विजय पाल सोहरु को सुजानपुर मंडल, जिला के उपाध्यक्ष अभय वीर सिंह लवली को बड़सर मंडल, जिला के सचिव पवन शर्मा को भोरंज मंडल, जिला सचिव विनोद ठाकुर को नदौन मंडल व जिला सचिव अनिल शामा को हमीरपुर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 4 मार्च को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  द्वारा आयोजित महिला पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता का जिला स्तरीय प्रतियोगिता हमीरपुर में होने जा रहा है । जिसमें दो मुख्य प्रस्तुतियां देने के लिए हिमाचल के नाटी किंग कुलदीप शर्मा व सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर इस पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता की शोभा बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में होंगे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh