धर्मपुर एक्सप्रेस। बड़सर
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के सलोणी कस्बे में कांग्रेसी नेता एवं बीडीसी डैनी जसबाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश में चल रहे राजनीतिक हालातो को लेकर चर्चा कर कर रहे थे कि इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों द्वारा मौके पर पहुंचकर बैठक में मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने का काम शुरू कर दिया ।
बीडीसी व कांग्रेस नेता डैनी जसवाल ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का मुख्य उद्देश्य बड़सर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर किसी तरह से कोई प्रभाव न पड़े जिस तरह के हालात राजनीति में चल रहे हैं उसे पर चर्चा करना था। उन्होंने बताया कि पुलिस को पहले ही सूचना मिल चुकी थी जिसके चलते सलोणी बाजार पुलिस की छावनी में तब्दील हो गया था ताकि कोई अनहोनी घटना ना हो । तनावपूर्ण माहौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी बीच बचाव में आकर पुलिस ने माहौल को शांत करवाया।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






