धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
नगर परिषद की बैठक अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। नगर परिषद की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि परिवार नकल रजिस्टर अर्बन एरिया में नहीं थे सरकार के आदेशों के बाद इन्हें बनाने का कार्य लोकमित्र केंद्रों को दिया गया है । हमीरपुर नगर परिषद एरिया में एक सप्ताह के भीतर इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा जो भी यहां परिवार होंगे उनका डाटा इकट्ठा करके ऑनलाइन किया जाएगा। बैठक में जो गरीब परिवार है उन्हें दो बिस्वा जमीन देने के लिए एनओसी दी गई यह दो परिवार है जिन्होंने यहां आवेदन किया हुआ था। रेहडी धारकों के लिए हर महीने फिक्स रेट तय किया जाएगा। बैठक में स्ट्रीट लाइट पर भी चर्चा की गई।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने कहा कि जहां-जहां सीवरेज पाइपलाइन डालने के लिए दिक्कत है जल शक्ति विभाग से उसको लेकर बात की जाएगी ताकि सभी एरिया को सीवरेज योजना से जोड़ा जा सके। पत्रकार भवन बनाया जाएगा इसके लिए प्रार्थना पत्र को एनओसी दी गई इसके लिए आवेदन आया हुआ था। बैठक में सभी पार्षद मौजूद थे। उन्होंने कहा कि शहर को और सुंदर बनाने के लिए भी बैठक में चर्चा की गई है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






