22 जनवरी को घर दुकान बाजारों को रोशन कर दीपावली मनाने का किया आह्वान : भाजपा

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

भारतीय जनता पार्टी मंडल हमीरपुर की विशेष बैठक आज पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष आदर्शकांत की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा एवं संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुमित शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।बैठक में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के चलाए जा रहे कार्यक्रमों के तहत घर-घर एक दीए सांसद अनुराग ठाकुर  के सौजन्य से उपलब्ध करवाए जाने का निर्णय लिया गया ।
इसके अतिरिक्त संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुमित शर्मा ने विभिन्न पार्टी के सभी मोर्चों की अलग से बैठक ली एवं मोर्चों द्वारा आगामी समय में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई ।सभी मोर्चों में मंडल स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाने का निर्णय किया गया।

मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं की सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा उपलब्ध करवाई गई प्रत्येक किट प्रत्येक घर तक पहुंचाई जाए जिसका शुभारंभ आज हमीरपुर शहर से किया जाएगा।
इस उपलक्ष पर पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर ,पूर्व जिला अध्यक्ष प्यारेलाल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रभारी राजेश, पूर्व एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, पूर्व कौशल विकास निगम संयोजक नवीन शर्मा, जिला महामंत्री अजय रिंटू ,पूर्व मैं रहे चेयरमैन रसिल सिंह मनकोटिया, तेज प्रकाश चोपड़ा, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष विधि चंद शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज, मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज ,सोशल मीडिया संयोजक सौरव ,शहरी इकाई अध्यक्ष मुनीश पुरी व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं सभी ग्राम केंद्र अध्यक्ष व मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh