प्राण प्रतिष्ठा से पहले सफाई का अनुष्ठान, हमीरपुर मंडल पदाधिकारीयों समेत भाजपा पार्षदों ने की सफाई

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले, बीजेपी ने जिला स्तर पर चलाए जा रहे आभियान के तहत हमीरपुर शहर में स्थापित प्राचीन शिव मन्दिर में सफ़ाई की।

यह अभियान 14 जनवरी से 11 दिनों तक चलेगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 22 जनवरी को राम मंदिर के अभिषेक से पहले पवित्र जगहों की सफ़ाई के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत पवित्र जगहों और उनके आस-पास के इलाकों को साफ़ किया जाएगा।

इस अभियान के तहत भाजपा मंडल पदाधिकारी व पार्षदों ने प्राचीन मंदिर की सफाई की।

 

 

भाजपा नेता नवीन शर्मा ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की स्थापना को देश के लिए बहुत बड़ा सौभाग्य मानते हुए इसके लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से 14 से 22 जनवरी तक अपने-अपने क्षेत्रों में मंदिरों की सफाई करने का आह्वान किया था।

 

नवीन शर्मा ने लोगों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपने आसपास के मंदिरों के आसपास स्वच्छता कार्यक्रमों में योगदान देने की अपील की। उन्होंने देश में मजबूत नेतृत्व की सराहना की और प्रगति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय दिया।

इस उपलक्ष पर हमीरपुर मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत, मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर ,जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज, कौशल विकास निगम के वाईस चेयरमैन नवीन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विधि चंद, पार्षद सुदेश आनंद ,पार्षद विनय, मंडल सचिव जोगिंदर, शहरी इकाई अध्यक्ष मुनीश पुरी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष दीक्षित, जितेंद्र चोपड़ा, अभिषेक गुप्ता सौरभ सोनी, अमित गुप्ता व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh