खेल संवाददाता नालागढ़
योगा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वधान में हिमाचल प्रदेश योग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता शिवालिक साइंस स्कूल खरूणी में धूमधाम से संपन्न हुई।

लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष हरबंस पटियाल जी मुख्य अतिथि रहे जबकि श्रीमती शकुंतला पटियाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही । मुख्य अतिथि ने सभी को योग के अभियान से जुड़ने का आवाहन किया। उन्होंने कहा सभी रोगों से निजात पाने के लिए योग ही एकमात्र उपाय है। इस अवसर पर एसोसिए- शन के प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा, प्रांतीय महासचिव रमन शर्मा, प्रधानाचार्या समैंथा सैनी, मैडम बिमला शर्मा, नवजोत सैनी, विक्रम शर्मा, प्रिंस मोहन, सुनील शर्मा, नीलम, रजनी, रतनलाल, प्रोफेसर रणजोत सिंह, गौतम जोशी, कंचन शर्मा, मीनाक्षी चंदेल, तरुणा ठाकुर, डॉ पंकज शर्मा, कंचन ठाकुर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा महासचिव पर योगाचार्य रमन शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता से हर बच्चे का चयन राष्ट्रीय योग- आसन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 23 नवंबर से 27 नवंबर 2023 तक गुवाहाटी असम में संपन्न होगी
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






