हमीरपुर के सुरेंद्र दहल ने फिर बढ़ाया भारत का सम्मान, 35 वीं मलेशियन इंटरनेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते दो रजत व एक कांस्य पदक

खेल संवाददाता 

हमीरपुर से संबंध रखने वाले सुरेंद्र दहल ने एक बार फिर से अपने क्षेत्र व देश का नाम रोशन किया है। सुरेंद्र दहल ने 16-17 सितंबर को मलेशिया के कुआललंपुर में हुई 35वी मलेशिया इंटरनेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। सुरेंद्र दहल ने 3000 मीटर को 1500 मीटर में रजत पदक व 800 मीटर में कांस्य पदक जीतकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया। उल्लेखनीय है  सुरेंद्र दहल भारतीय सेना से सेवानिवृत हुए हैं, व पिछले काफी लंबे समय से मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशीप में भाग लेते रहते हैं, इससे पहले भी कई राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश-विदेश का गौरव बढ़ा चुके हैं। जैसे ही उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर सांझा की उन्हें बधाईयां देने वालों का दौर शुरू हो गया है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh