अजय राणा बने भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश के सोशल मीडिया सह संयोजक

ज्वालामुखी।

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा को नव कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें प्रदेश के कई कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व दिए गए। जिसमें संगठनात्मक जिला देहरा ज्वालामुखी उपमंडल के खुंडिया के रहने वाले अजय राणा को भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व दिया गया । अजय राणा ने अपनी इस जिम्मेदारी के लिए पूर्व में रहे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, पूर्व में रहे भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री पवन राणा, वर्तमान के प्रदेश संगठन सिद्धार्थन , पूर्व में रहे आईपीएच मंत्री , पूर्व में रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल एवं महामंत्री डॉ सिकंदर और त्रिलोक कपूर वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा प्रदेश महामंत्री सनी शुक्ला और शाकेश सभी का हार्दिक धन्यवाद किया है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh