पंकज शर्मा बने प्रतीक युवक मंडल के प्रधान

हमीरपुर।

प्रतीक युवक मंडल घरान फ़र्नोहल की बैठक का आयोजन वीरवार को हुआ। इसमें आगामी वर्षों के लिए कार्यकारिणी के गठन पर प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। इस कार्यकारिणी में नए अध्यक्ष, सचिव एवं वित्त सचिव चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए पंकज शर्मा, सचिव के लिए मनी कुमार एवं वित्त सचिव के लिए अंकुर शर्मा के नाम पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ। शेष कार्यकारिणी के विस्तार के लिए नव नियुक्त अध्यक्ष को जिम्मेवारी दी गई। ताकि सभी गावों से एक-2 सदस्य को पद एवं जिम्मेवारी दी जा सके।

यह कार्यकारिणी 2023 से 2026 तक तीन वर्षो तक कार्यरत रहेगी। यह कार्यकारिणी आपसी तालमेल से अपने मंडल के कार्यों को पूर्ण करेंगी। अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि सभी युवकों को खेलों एवं शारीरिक फिटनेस के लिए प्रेरित किया जाएगा एवं नशा निवारण के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। अध्यक्ष पंकज शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व लग्न से करेंगे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh